प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में एनसीआरईएस के साथ आयोजित स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की दो दिवसीय बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान रेलवे कॉलोनियों में रसोई गैस की किल्लत का मुद्दा प्रमुखता से उठा। कर्मचारियों की सुविधा के लिए कॉलोनियों में पाइपलाइन के माध्यम से कुकिंग गैस उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। इस पर रेल प्रशासन ने गैस पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।बैठक में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने एनसीआर की उपलब्धियां गिनाई। वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक जोन में 12.93 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.9 प्रतिशत अधिक है। इससे 2864.87 करोड़ रुपये की...