पटना, जनवरी 22 -- पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह के निर्देश पर गुरुवार को खेल दिवस का आयोजन हुआ। हाजीपुर स्थित रेलवे कॉलोनी के लिटिल एंजेल्स प्ले स्कूल में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें सफल बच्चों को संगठन की अध्यक्षा द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं सुनीता सिंह द्वारा विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। पूर्व मध्य रेल के महिला कल्याण संगठन हाजीपुर द्वारा संचालित लिटिल एंजिल्स प्ले स्कूल रेलवे कॉलोनी और उसके आस पास रहने वाले परिवार के बच्चों के लिए काफी लोकप्रिय हो रहा है। मौके पर संगठन की उपाध्यक्षा रंजना कुमार, सचिव मीनाक्षी कुमार, संयुक्त सचिव प्रियंका सिं...