जमशेदपुर, जून 29 -- रेलवे सिविल डिफेंस टीम 28 से 30 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में अहम भूमिका निभाएगी। अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर टाटानगर रेलवे अस्पताल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सिविल डिफेंस सदस्यों को खुराक पिलाने के नियम, सावधानियां और अभियान संचालन की जानकारी दी गई। पहले दिन 28 जून को विभिन्न बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा दी जाएगी। 29 और 30 जून को रेलवे सिविल डिफेंस टीम साउथ सेटलमेंट, ट्रैफिक कॉलोनी, गोलपहाड़ी, खासमहल, बागबेड़ा सहित विभिन्न रेलवे कॉलोनियों में घर-घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाएगी। यह भी पढ़ें- लातेहार में 1.55 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक शिविर में सरस्वती मुर्मू, कंचन कुमारी, तेजीता, विनोद कुम...