गया, मार्च 18 -- गया जंक्शन सहित रेलवे कॉलोनियों में अब रेलकर्मियों के क्वार्टरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में डीडीयू रेल मंडल और गेल गैस लिमिटेड के बीच बुधवार को महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इसके तहत रेलवे आवासों में स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। योजना के प्रथम चरण में डीडीयू नगर स्थित करीब चार हजार रेलवे आवासों में पीएनजी सप्लाई शुरू की जाएगी। साथ ही रनिंग रूम, रेलवे वेंडरों और वर्कशॉप में भी यह सुविधा दी जाएगी, जिससे कार्य में सुविधा और सुरक्षा बढ़ेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन से पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। यह गैस किफायती होने के साथ-साथ निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित करेगी।विशेष बात यह है कि रेलवे कर्मचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.