शाहजहांपुर, मई 8 -- रोजा। रोजा की रेलवे कॉलोनियों में सरकारी आवासों में चल रही पानी की समस्या से गुरुवार सुबह लोगों को राहत मिल गई। करीब दो दिन बाद रेलवे क्वार्टरों में नलों से सुचारु रूप से पानी की सप्लाई शुरू हो गई, जिसके बाद रेल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से रेलवे कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति बाधित थी। इससे परेशान रेल कर्मियों ने बुधवार को रोजा रेलवे पावर हाउस पर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध के बाद संबंधित विभाग सक्रिय हुआ और मुरादाबाद से आई तकनीकी टीम ने खराब पड़े पंप की मरम्मत का कार्य शुरू किया। बुधवार देर शाम तक पंप को ठीक कर पानी की सप्लाई जांची गई। गुरुवार सुबह से सभी रेलवे क्वार्टरों में नियमित जलापूर्ति शुरू हो गई, जिससे लोगों के दैनिक कार्य सामान्य हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...