शाहजहांपुर, जून 7 -- शाहजहांपुर। एनआरएमयू शाखा परिषद बैठक सहायक मंडल मंत्री नरेन्द्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में शनिवार को आयोजित हुई। बैठक में इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग, कैरिज एंड वैगन, सिग्नल एवं टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। साथ ही संगठन और रेलवे की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा हुई। कर्मचारियों ने रेलवे कॉलोनियों की खराब स्थिति को प्रमुख मुद्दा बनाया। उन्होंने आवासों की टूटी फर्श, टपकती छत, चटकते प्लास्टर, टूटी बाउंड्री वाल, खराब टोटी और नालियों की समस्याएं बताईं। ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों ने यार्ड में ट्रेन खड़ी करने के लिए जंजीर और गुटके रखने हेतु स्टोर की मांग रखी। सहायक मंडल मंत्री नरेन्द्र कुमार त्यागी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से व...