बोकारो, मई 25 -- बालीडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलनी में हुए तीसरे चोरी में शामिल दो आरोपियों को पकड़ा है। जिनके निशानदेही पर चोरी किया गया घरेलू समानों को बरामद किया गया। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कुर्मीडीह निवासी अमित सिंह व मदन सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस हेडक्वाटर डीएसपी पवन कुमार ने इंस्पेक्टर नवीन सिंह के साथ बालीडीह थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के ठिकाने घर से चोरी किया गया लैपटॉप, स्टेपलाइजर, तीन स्टैंड पंखा, छोटा साइकिल, तीन कुर्सी, लकड़ी का बेड, छोटा ड्रम, तीन बैग, चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए है है।

चोरी की घटना का विवरण गृहस्वामिनी रिया मुखर्जी आवास में ताला लगाकर बोकारो से बाहर गई हुई है। इस बीच चोरी की घटना को...