नवादा, मई 5 -- नवादा के सिरदला स्थित खरौंध रेलवे बैस कैम्प पर हमले में फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से पटना की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व सिरदला पुलिस की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में औरंगाबाद जिले के जुझारपुर इलाके से दबोच लिया। उसे सोमवार तड़के सिरदला थाने लाया गया। जहां सत्यापन के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपित बिहारी रवानी उर्फ श्याम बिहारी चंद्रवंशी औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव के शंकर रवानी का बेटा बताया जाता है। वह तकरीबन साढ़े नौ वर्षों से फरार चल रहा था। पिछले कुछ महीने से वह एसटीएफ के रडार पर था। बिहारी रवानी 2016 में सिरदला के खरौंध में निर्माणाधीन रेलवे बेस कैम्प पर हमले में नामजद आरोपित है। उसके विरुद्ध ...