नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- रेलवे कोच बनाने वाली दो कंपनियां- टीटागढ़ रेल सिस्टम और जुपिटर वैगन्स लिमिटेड के शेयर सोमवार को डिमांड में थे। इस वजह से दोनों कंपनियों के शेयर में उछाल आया। यह तेजी ऐसे समय में आई जब ब्रोकरेज जेफरीज ने टीटागढ़ रेल सिस्टम और जुपिटर वैगन्स लिमिटेड पर कवरेज शुरू किया है। विदेशी ब्रोकरेज ने टीटागढ़ को 'खरीदे' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि शेयर में 32 प्रतिशत की बढ़त हो सकती है। वहीं, जुपिटर वैगन्स लिमिटेड पर 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। यह शेयर के 22 प्रतिशत की गिरावट के संकेत हैं। हालांकि, दोनों स्टॉक्स FY27 की अनुमानित कमाई के 40 गुना पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके बावजूद जेफरीज ने जुपिटर वैगन्स लिमिटेड के मुकाबले टीटागढ़ रेल सिस्टम को ज्यादा पसंद किया है।क्या है शेयर की कीमत और टारगेट प्राइस? ...