जमशेदपुर, जुलाई 30 -- टाटानगर रेलवे कैरेज एंड वैगन विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जुनैल केरकेट्टा को 5-6 बदमाशों ने चाकू, चापड़ व अन्य घातक हथियार से मारकर जख्मी कर दिया। घटना मंगलवार रात करीब 10.30 बजे टाटानगर रेलवे के मेन सिक लाइन की है। आशंका जताई जा रही है बदमाश चोरी करने आए थे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ड्यूटी के दौरान लाइन पर थे कि अचानक बदमाश वहां पहुंच गए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वारा पूछताछ करने पर सभी ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि उन्होंने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन चाकू से दायीं आंख, हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आईं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर की चीख सुनकर अन्य रेलवे कर्मचारी पहुंचे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सेक्शन इंजीनियर रेलवे अस्पताल से टीएमएच रेफर इस बीच बदमाश लाइन से होकर भाग गए। सहकर्मियों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर ...