कुशीनगर, अप्रैल 15 -- खड्डा (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा के सोहरौना रेलवे क्रॉसिंग के निकट प्लेटफार्म पर सिग्नल से सिर टकराने से एक युवक की मौत हो गई। युवक आनन्द विहार से बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहा था। युवक बिहार का बताया जा रहा है लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए शव गोरखपुर भेज दिया है। आनन्द विहार, दिल्ली से चलकर 04014 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन लौकहा बाजार, बिहार जा रही थी। जैसे ही ट्रेन ने खड्डा में सोहरौना रेलवे क्रॉसिंग पार की, दरवाजे पर खड़े होकर बाहर की तरफ देख रहे 25 वर्षीय रेलयात्री का सिर सिग्नल से टकरा गया। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत इससे सिर के चीथड़े उड़ गए और नीचे गिरकर मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। शव रेलवे स्टेशन के अन्दर होने के ...