जमशेदपुर, जून 23 -- जमशेदपुर। टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल स्थित सिग्नल विभाग के कर्मचारी बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। ऑल इंडिया टेलीकॉम एंड सिग्नल कर्मचारी संगठन के आह्वान पर देशभर में यह आंदोलन होगा। टाटानगर में नवीन कुमार ने बताया कि रेलवे में वर्षों से ड्यूटी रोस्टर में सुधार के अलावा कई मांगे उठाई जा रही है लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है जिससे ऑन ड्यूटी कर्मचारियों की परेशानी दिनों दिन बढ़ रही है। धरना प्रदर्शन के माध्यम से रेल प्रशासन का ध्यान सिग्नल कर्मचारियों की परेशानी पर आकृष्ट किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...