नई दिल्ली, जून 11 -- नई दिल्ली। दुनिया में हर साल एक अरब टन खाना बर्बाद हो जाता है और करोड़ों लोग भूखे पेट सोते हैं। वहीं, रेल के पहियों पर चलती फिरती विश्व की सबसे बड़ी कैटरिंग सेवा ने सालाना रिकार्ड 11 करोड़ से अधिक थालियों की बर्बादी को रोका है। रुपये में यह प्रति वर्ष 400 करोड़ की बचत है। रेलवे ने विशाल कैटरिंग नेटवर्क को आधुनिक डेटा एनालिटिक्स तकनीक से जोड़कर दुनिया में नई मिसाल कायम की है। विभाग भविष्य में खाने की शून्य बर्बादी (जीरो वेस्ट) के लक्ष्य के साथ भी आगे बढ़ रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेलवे में नए नए रिफॉर्म लागू कर रहे हैं। रेलवे तकनीकी और प्रेडिक्टिव डेटा एनालिटिक्स से दुनिया के सबसे बड़े फूड-वेस्टेज कंट्रोलर के रूप में भी उभर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में रोजाना लगभग 18 लाख मील (थॉलियां) ट्रेन...