संतकबीरनगर, दिसम्बर 21 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर पुलिस ने रेलवे से रिटायर कर्मी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। महुली थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने पर तहरीर दी है। उक्त महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी 13 वर्षीया बेटी को यदुलाल नामक व्यक्ति 16 दिसम्बर को गन्ने खेत मे ले जाकर दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने यदुलाल पुत्र अज्ञात निवासी झिंगुरापार के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.