प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने अपने परिसरों के अनुरक्षण और मरम्मत कार्यों के लिए करीब 20.38 करोड़ खर्च करने के लिए बजट जारी किया है। इन कार्यों में अधिकारियों के बंगलों से लेकर रेलवे अस्पताल, स्टाफ कॉलोनियों, स्टेशनों और खेल मैदानों तक का कायाकल्प किया जाएगा।इसके तहत वरिष्ठ खंड अभियंता (स्टेशन) प्रयागराज तके 1.44 करोड़ रुपये, ट्रैफिक विभाग में 1.84 करोड़ रुपये, राजापुर में 2.41 करोड़ रुपये और नैनी में 2.45 करोड़ रुपये के वार्षिक अनुरक्षण कार्य कराए जाएंगे। रेलवे ने रेलगांव क्षेत्र के लिए 3.25 करोड़ रुपये, सूबेदारगंज स्टाफ कॉलोनी में 2.57 करोड़ रुपये और डीएसए ग्राउंड में 1.41 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित किए हैं। रेलवे अस्पताल के रखरखाव के लिए 1.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा रेलगांव में कॉलोन...