रेलवे के मरम्मत कार्य से मुख्य मार्ग बंद, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
रुडकी, जून 4 -- झबरेड़ा, संवाददाता। रेलवे प्रशासन की ओर से इकबालपुर रेलवे फाटक पर गुरुवार से मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके चलते गुरुकुल-झबरेड़ा-इकबालपुर होकर पुहाना जाने वाला मुख्य मार्ग 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। इकबालपुर रेलवे फाटक पर गुरुवार को रेलवे प्रशासन ने आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराया। यह कार्य पांच जून सुबह 8 बजे तक लगातार 24 घंटे चलेगा। मरम्मत कार्य के दौरान इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.