शाहजहांपुर, जून 22 -- रेलवे की जमीन से सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ी वाले परिवारों को हटाने के लिए जारी नोटिस के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- गिट्टी बालू सस्ता करने को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन प्रदर्शन का स्थान सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रभावित परिवार खिरनीबाग जीआईसी मैदान के पास एकत्र हुए और जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सपाइयों ने उत्तर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और उत्तर रेलवे के डीआरएम बरेली तथा जीएम गोरखपुर को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत मिश्रा को सौंपा।ध्यानाकर्षण इसके बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें भी ज्ञापन की प्रति सौंपी। सपा जिलाध्यक्ष...