गया, जून 23 -- रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा, अनुशासन और नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गया जंक्शन पर मंगलवार से विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया। रेलवे के जन विश्वास अधिनियम-2026 के तहत लागू नए नियमों की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और टिकट चेकिंग विभाग संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं। अभियान के दौरान गया जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और ट्रेनों में यात्रियों को नए नियमों, दंडात्मक प्रावधानों और यात्रा संबंधी जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर अब पहले की अपेक्षा अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी。 यह भी पढ़ें- रेलवे ने जुर्माना, दंड प...