फिरोजाबाद, अप्रैल 10 -- टूंडला में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन टूंडला द्वारा टिकट चेकिंग स्टाफ के पदों में प्रस्तावित कटौती को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए यूनियन पदाधिकारियों ने डिप्टी सीटीएम अमित आनंद को ज्ञापन दिया। वर्ष 2015 की पिन-प्वाइंटिंग के अनुसार टूंडला में टिकट चेकिंग स्टाफ के कुल 405 पद स्वीकृत थे, जिन्हें वर्ष 2021 में घटाकर 324 कर दिया गया। वर्तमान में स्थिति यह है कि स्वीकृत 324 पदों के सापेक्ष मात्र 153 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, इससे कार्य व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। स्टाफ की भारी कमी के चलते प्रतिदिन लगभग 150 से अधिक स्लीपर कोच अनमैन्ड रह जाते हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा के साथ-साथ रेलवे राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने कहा है टूंडला से किसी भी प्रकार से टिकट चेकिंग स्टाफ के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.