रेलवे के केबल चोरी में पुराना बाजार का युवक गिरफ्तार
धनबाद, अगस्त 14 -- धनबाद। निचितपुर कतरास लिंक लाइन के पास 11 अगस्त को रेलवे का चार मीटर कॉपर केबल चोरी हो गया था। आरपीएफ ने मामले में मुखबिरों की मदद से कांड के आरोपी पुराना बाजार शंभू धर्मशाला रिफ्यूजी मार्केट निवासी समीर डोम को पकड़ा। आरोपी के पास चोरी का कॉपर केबल के साथ हेक्सा ब्लेड और फाइटिंग पंच आदि बरामद किए गए। समीर ने निचितपुर कतरास लिंक लाइन में कॉपर केबल काट कर झाड़ियों में छिपा दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.