धनबाद, अप्रैल 20 -- धनबाद। रेलवे के केबल चोरी में पांडरपाला रहमतगंज निवासी अख्तर अली को आरपीएफ की टीम ने दबोचा। शनिवार की देर रात आरपीएफ की टीम ने उसे रंगेहाथ बांसजोड़ा स्टेशन के पास चोरी के सिग्नल केबल के साथ पकड़ा। अख्तर ने स्वीकार किया कि उसने बांसजोड़ा स्टेशन के पास से कॉपर केबल की चोरी की थी। चोरी के कॉपर केबल को काट कर व छिल कर उसने बगल की झाड़ियों में छिपा कर रखा था। उसकी निशानदेही पर करीब साढ़े तीन किलो केबल का तार जब्त किया गया। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने चोरी के तीन मोबाइल के साथ एक युवक को पकड़ा,जेल यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने चोरी के एप्पल व सैमसंग मोबाइल के साथ एक पकड़ा, जेल यह भी पढ़ें- धनबाद स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चुराते दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.