प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने अधिकारियों के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने से जुड़े अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर दिया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से जारी प्रशिक्षण परिपत्र में बताया गया है कि एन्हांसमेंट ऑफ स्टार्टअप इकोसिस्टम इन मेट्रोपॉलिटन एरिया विषय पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कार्यक्रम आयोजित होगा।कार्यक्रम का प्री-ऑनलाइन सत्र 15 जून से 19 जून 2026 तक होगा, जबकि 12 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक इन-पर्सन प्रशिक्षण जापान में आयोजित किया जाएगा। सभी जोन से आवेदन मांगा गया है लेकिन सिर्फ एक अफसर को ही जापान जाने का मौका मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...