भागलपुर, अगस्त 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। स्नेह, देखभाल और आपसी जुड़ाव के खूबसूरत रिश्ते का उत्सव मनाते हुए पूर्व रेलवे के सभी स्टेशनों पर शुक्रवार को रक्षाबंधन का शुभ पर्व मनाया गया। कर्मचारी कल्याण के प्रति अपने समग्र दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए पूर्व रेलवे ने भविष्य में कई महत्वपूर्ण पहलों और कार्यशालाओं की घोषणा की। इनमें मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आर्ट ऑफ लिविंग सत्र, सेवानिवृत्ति के निकट कर्मचारियों के लिए लक्षित धन एवं स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम, महिला कर्मचारियों के लिए व्यावहारिक पोषण संबंधी सुझावों के साथ विशेष धन प्रबंधन परामर्श, यौन उत्पीड़न संबंधी जागरूकता कार्यशालाएं तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर विशेष सत्र शामिल हैं। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार का बंधन यह भी पढ़ें...