धनबाद, मार्च 6 -- झरिया। झरिया निवासी व जीवन सहयोग संस्था के सुनील तुलस्यान ने रेल मंत्री को एक्स पर पोस्ट कर धनबाद रेलवे पश्चिमी छोर की समस्या से अवगत कराया है। रेल मंत्रालय ने भी इस मामले पर गंभीरता दिखाई है। एक पोस्ट पर सुनील तूलस्यान ने कहा है कि रेलवे पश्चिम छोर धनबाद स्टेशन को जोड़ता है। यहां एक पुल का निर्माण किया गया है।  प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। परंतु ना वहां पर लाइट की व्यवस्था है और ना ही सफाई की कोई व्यवस्था है। रेलवे मंत्री से  अनुरोध किया कि जल्द से जल्द इस पर अपनी कार्रवाई करें।  उसका जवाब भी मंत्रालय से तुलस्यान को प्राप्त हुआ है। जल्द से जल्द वहां पर सफाई अभियान एवं बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन रेल मंत्रालय ने एक्स पोस्ट पर ही दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...