खगडि़या, अप्रैल 4 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी रेलवे जंक्शन में फुट ओवरब्रिज निर्माण में तेजी को लेकर शुक्रवार को रेलवे की संयुक्त टीम ने जायजा लिया। जिसमें रेलवे के परिचालन, कार्य, बिजली आदि विभागों के अधिकारी शामिल थे। टीम ने निरीक्षण के बाद काम ने तेजी को लेकर एक रिपोर्ट बनायी। जिसमें इस माह के अंत तक छह दिनों के रेल लाइन ब्लॉक की मंाग की गई। जिससे गार्डर आदि चढ़ाने का काम पूरा जल्दी किया जा सके। उल्लेखनीय है कि पिछले छह माह से रेल लाइन ब्लॉक की आस में काम ठप है। इस फुट ओवरब्रिज के निर्माण से यात्रियों को एक्सलेटर, रैंप आदि की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। रिपोर्ट सोनपुर के यातायात मंडल रेल प्रबंधक को दिए जाने की बात टीम द्वारा कही गई। जिससे जल्द काम को लेकर ब्लॉक मिल सके। इस टीम में गढ़हरा के सेक्शन इंजीनियर कमलेश कुमार...