लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ ने सोमवार को महिला सम्मान समारोह आयोजित किया। अध्यक्षता मुख्य अतिथि एवं पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रुति गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि एडीआरएम (परिचालन) नीतू एवं एसीएमएस दीक्षा चौधरी रहीं। समारोह में महिला कर्मचारियों ने नारी सशक्तिकरण के विषय पर कविता पाठ, भाषण, पोस्टर प्रदर्शनी एवं रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लखनऊ मंडल की 08 महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सिटी स्टेशन के विभिन्न विभागों में कार्यरत कुल 34 महिला कर्मचारियों को श्रुति गुप्ता ने स्मृति चिह्न एवं उपहार दिए। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कनौजिया, वरिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.