चंदौली, मार्च 2 -- पड़ाव। वाराणसी पीडीडीयू रेलखंड मार्ग पर प्रस्तावित तीसरी और चौथी रेलवे लाइन चौड़ीकरण के तहत नापी के कार्य मे रेलवे विभाग के ऊपर मनमानी का आरोप को लेकर ग्रामीणों ने सांसद वीरेंद्र सिंह से मिलकर गुहार लगाई थी। रविवार की दोपहर पीडीडीयू नगर तहसील की राजस्व टीम और रेलवे अधिकारी जलीलपुर गांव पहुंचे। कार्य को रुकवा दिया। नायब तहसीलदार अमित सिंह, रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरएन चतुर्वेदी, आलोक कनौजिया, लेखपाल वीरेंद्र मौर्य, संजय पासवान, प्रधान वीरेंद्र यादव, प्रधान वसीम खान, पूर्व प्रधान सोहन लाल पटेल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...