मऊ, मई 22 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे प्रशासन ने पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रतनपुरा रेलवे क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। आरपीएफ इंदारा के प्रभारी निरीक्षक हृदयानंद तिवारी के नेतृत्व में सुबह नौ बजे शुरू हुआ यह अभियान शाम चार बजे तक जारी रहा। अभियान के दौरान रेलवे भूमि पर अवैध रूप से दुकानें और अस्थायी कब्जे जमाकर व्यवसाय कर रहे लोगों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने वाली टीम के रतनपुरा पहुंचने की सूचना मिलते ही रेलवे भूमि पर वर्षों से दुकान लगाकर कारोबार करने वाले कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की आशंका से अनेक दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। वहीं आरपीएफ टीम ने कई स्थानों पर अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए रेलवे भूमि को खाली कराया। यह अभियान शहीद चौक रतनपुरा से शुरू होकर रेल...