मुंगेर, जनवरी 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे महाप्रबंधक मिलिंद देवऊस्कर के निर्देश और रेल इंजन कारखाना जमालपुर के सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल के आदेश पर बुधवार को पहली बार रेल पुलिस-प्रशासन ने रामपुर कॉलोनी में सात दिनों का अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की है। प्रथम चरण में करीब 50 आरपीएफ और कारखाना प्रशासन की अगुवाई में रामपुर कॉलोनी की दक्षिणी ओर एक दर्जन से अधिक अवैध रास्ता पर बने पुल-पुलिया ध्वस्त किया। इससे अतिक्रमणकारियों के बीच सुबह से दोपहर तक हड़कंप मचा रहा। अभियान का नेतृत्व जमालपुर वर्कशॉप के एटी सनातन, आईओडब्लू दिनेश प्रसाद, आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा सहित अन्य ने सामूहिक रूप से किया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस-प्रशासन और दंडाधिकारी नदारद रहे। इस बीच सिविल एरिया के लोग थोड़ा आक्रोशित हुए, लेकि...