गंगापार, जून 14 -- विकास खंड मेजा के खौर गांव के सामने पौसिया भैंया मार्ग पर रेलवे पुलिया के नीचे सड़क गहरे गड्ढे यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन गड्ढों की वजह से आए दिन यात्री दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। खौर गांव के श्रीकांत यादव ने धरावल गांव के सत्यम शिवम तिवारी सहित कई ने बताया कि बताया कि ऊंचडीह रेलवे स्टेशन से मेजा ऊर्जा निगम को जाने वाली रेलवे लाइन गई हुई है, इस पुलिया के नीचे बरसात के दिनों में अक्सर पानी भरा रहता है, जिससे सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया है। लंबी दूरी वाली पौसिया भैंया मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहन आवागमन करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...