नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार को रेल मंत्रालय की लगभग 9,072 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इन तीन परियोजनाओं में गोंदिया-जबलपुर खंड का दोहरीकरण और पुनारख-किऊल तथा गम्हरिया-चांडिल खंड के बीच तीसरी और चौथी लाइन बिछाना शामिल है। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड के आठ जिलों को कवर करने वाली इन परियोजनाओं से रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 307 किलोमीटर की वृद्धि होगी। वैष्णव ने कहा कि प्रस्तावित मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से लगभग 5,407 गांवों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिनकी आबादी लगभग 98 लाख है। बढ़ी हुई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.