रेलवे की डोर-टू-डोर पार्सल सेवा, घर से उठेगा सामान
प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- रेलवे की नई डोर-टू-डोर पार्सल सेवा के तहत सामान घर से उठाकर सीधे प्राप्तकर्ता के पते पर पहुंचाया जाएगा। पहले चरण में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और लखनऊ को जोड़ने की योजना है। बुकिंग, ऑनलाइन भुगतान और खेप की निगरानी डिजिटल माध्यम से होगी। उपभोक्ताओं को 10 अंकों का डिजिटल संदर्भ कोड और जीएसटी इनवाइस मिलेगा। सामान की सुपुर्दगी ओटीपी सत्यापन के बाद होगी। प्रस्थान से 24 घंटे से 15 दिन पहले तक बुकिंग की सुविधा रहेगी। यह भी पढ़ें- घर पर ही पार्सल पहुंचाने की सुविधा देगा रेलवे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.