जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- बागबेड़ा स्थित रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में क्रू लॉबी गेट के पास रविवार देर रात लोको पायलट जीके गौतम की हत्या रेलवे ठेकेदारी के वर्चस्व और जमीन के कारोबार में संलिप्त रहने के कारण की गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि गौतम ने टाटानगर पार्किंग का टेंडर अपने परिचित के नाम पर भरा था। इसके साथ ही वह अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर जमीन का कारोबार भी करता था। पुलिस गौतम के कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। वहीं, घटनास्थल का कॉल डंप भी लिया जा रहा है, ताकि हत्यारों की पहचान की जा सके। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसके आधार पर जांच जारी है।गौतम यह भी पढ़ें- रेल कर्मी का हुआ पोस्टमार्टम, सिर से निकली गोली मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले के खरूई गांव के रहने वाले थे। वह आदित्यपुर के रोड नंबर 21 स्थित एकलव्य सिटी में पत्...