गोपालगंज, अप्रैल 18 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। छपरा-थावे, सीवान- थावे व थावे-कप्तानगंज रेलखंड के सभी स्टेशनों व सर्कुलेटिंग एरिया को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसे लेकर रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में करीब 40 अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में ठेला-खोमचा, गुमटी, पलानी व अन्य अवैध कब्जों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार छपरा-थावे रेलखंड के थावे जंक्शन, गोपालगंज, रतनसराय, सिधवलिया, दिघवा दुबौली और बृजकिशोर हॉल्ट सहित कई रेलवे ढालों व गुमटियों के पास भी अतिक्रमण कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- बुलडोजर लगा रेलवे की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण इसी तरह थावे-सीवान रेलखंड के हथुआ तथा थावे-कप्तानगंज रेलखंड ...