फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- फतेहपुर। प्लेटफार्म के बाहर खाली पड़ी रेलवे की जमीन पर कब्जे किए जाने की नियत से मिट्टी की चुनाई कर चबूतरा बनाया जा रहा है। खुले आम हो रहे कब्जे के बावजूद स्थानीय जिम्मेंदारों द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण ईंटो की तीन लेयर बिछाई जा चुकी हैं। करीब दस बाई दस में कब्जा करने वालों द्वारा काम को तेजी से कराया जा रहा है। स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे के समीप रेलवे की जमीन पर सोमवार की सुबह से कब्जा करने की नियत से चबूतरा बनवाया जा रहा है। करीब आधा दर्जन मजदूर इस काम में तेजी से लगे हुए हैं जिससे दोपहर तक यहां पर चारो ओर ईंटो की तीन लेयर उठाई जा चुकी हैं। खास बात यह है कि इस मार्ग से होकर रेलवे के कर्मचारियों व अधिकारियों का आवागमन होने के साथ ही इसके बगल में ही रेलवे का कार्यालय व प्लेटफार्म भी स्थित है। इतना ही नहीं...