रेलवे की चोरी गयी संपत्ति के साथ नाबालिग गिरफ्तार
समस्तीपुर, सितम्बर 21 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन स्थित वाशिंगपिट पूर्वी यार्ड से आरपीएफ ने रेलवे के सामान के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उसके पास से काफी मात्रा में सिग्नल बॉक्स से काटा गया केबल व रेल का पेनड्रोल बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अविनाश करोसिया के नेतृत्व में सउनि शशि कांत तिवारी, प्रधान आरक्षी राधेश्याम कुमार, आरक्षी अवधेश कुमार झा, आरक्षी अमोद कुमार झा, आरक्षी जितेन्द्र कुमार साह एवं अपराध आसूचना शाखा के आरक्षी दीपक कुमार वाशिंगपिट पूर्वी यार्ड में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बोरा लेकर जा रहे नाबालिग पर पड़ी। चेक करने पर उसके पास से सिग्नल बाक्स से काटा गया चार मीटर लंबा 25 एमएम का कॉपर केबल, रेलवे लाइन में लगने वाला 18 पेनड्रोल क्लिप सहित अन्य सामान बरामद किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.