नई दिल्ली, अगस्त 20 -- RVNL Share price: रेलवे की कंपनी रेल विकास निगम (RVNL) के शेयर गुरुवार को रिकवरी मोड में नजर आए। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को रेल विकास निगम के शेयरों में 3% तक की बढ़त दर्ज की गई। इंट्रा-डे के दौरान यह शेयर 231 रुपये तक पहुंच गया। शेयर में तेजी की वजह कंपनी को मिला एक ऑर्डर है।क्या है ऑर्डर की डिटेल? रेल विकास निगम ने बताया कि कंपनी को ईस्ट कोस्ट रेलवे से Rs.161.02 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके लिए कंपनी को 'लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस' (LOA) मिला है। RVNL ने बताया कि यह ऑर्डर एक घरेलू कंपनी से मिला है और यह उनके सामान्य बिजनेस का हिस्सा है। यह प्रोजेक्ट 18 महीनों में पूरा किया जाना है। इस ऑर्डर के तहत मचापुर से खुर्दा रोड जंक्शन तक के ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS) सेक्शन और ईस्ट कोस्ट रेलवे के KUR डिवीजन के कई स...