रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी होगा
प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज। रेलवे की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। 32,438 पदों पर होने वाली भर्ती का परिणाम इसी महीने में जारी किए जाने की तैयारी है। लंबे समय से अभ्यर्थी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेल मंत्रालय से रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद मंत्रालय की ओर से जून में परिणाम घोषित करने की जानकारी दी गई है। भर्ती परीक्षा 27 नवंबर से 10 फरवरी तक हुई थी, जिसमें लगभग एक करोड़ से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) देनी होगी। यह भी पढ़ें- RRB Group D Result : खुशखबरी, इसी माह आएगा रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट, मंत्रालय का आया बयान, 32438 पदों पर होगी भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.