मुरादाबाद, दिसम्बर 30 -- मुरादाबाद। रोडवेज के सामने रेलवे की जमीन पर बनीं दुकानों को हटाने को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को फिलहाल शांत नजर आया। सोमवार को हुई कार्रवाई और विरोध के बाद मंगलवार को रेलवे विभाग की ओर से कोई अभियान नहीं चलाया गया। आम दिनों की तरह अधिकांश दुकानें पूरे दिन खुली रहीं, हालांकि दुकानदारों के चेहरों पर अनिश्चितता और दहश्त साफ दिखाई दी। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह बाद रेलवे एक बार फिर कार्रवाई करेंगा। हालांकि अभी अधिकारियों की ओर से इसपर कोई बयान नहीं आया है। उधर, आज व्यापारी जिलाधिकारी से मिलेंगे। बीते सोमवार को रेलवे प्रशासन ने रोडवेज के सामने स्थित दुकानों को खाली कराने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ कार्रवाई शुरू की थी। रेलवे का कहना है कि यह जमीन रेलवे की है और लंबे...