कोडरमा, जुलाई 3 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। रेलवे बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों को मंजूरी दे दी है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को स्वीकृत रिक्तियों की जानकारी भेज दी गई है। रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार, जूनियर इंजीनियर, डीएमएस और सीएमए के कुल 4098 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सबसे अधिक जेई (पीडब्ल्यू आई) में 845 रिक्तियां हैं। स्वीकृत रिक्तियों में जूनियर इंजीनियर (वर्क्स) के 470 पद शामिल हैं। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर (कैरिज एंड वैगन) के 450 पद, जूनियर इंजीनियर (वर्कशॉप-मैकेनिकल) के 436 पद, जूनियर इंजीनियर (ट्रैक मशीन) के 49 पद, जूनियर इंजीन...