नई दिल्ली, जुलाई 1 -- भारतीय रेलवे की आधुनिक आरक्षण प्रणाली से हर मिनट 1.25 लाख टिकट बुकिंग हो सकेगी जो मौजूदा आंकड़े की तुलना में पांच गुना अधिक है। मौजूदा समय में हर मिनट 25 हजार टिकट की बुकिंग होती है। रेलवे पूरी आरक्षण प्रणाली को आधुनिक कर रहा है। रेल मंत्रालय की प्रौद्योगिकी इकाई सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (सीआरआईएस) ने बुधवार को अपने 41वें स्थापना दिवस के मौके पर बयान जारी कर ये जानकारी दी। रेलवे ने बताया कि इससे उन्नत क्षमता प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार होगा। इससे यात्री आरक्षण सेवा और मजबूत होगी। अधिकारियों ने बताया कि रेलवन ऐप को भी खूब पसंद किया जा रहा। ऐप के लॉन्च होने के बाद से इसे 4.35 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। वर्तमान में इसके माध्यम से प्रतिदिन औसतन 10 लाख लेनदेन किए जा रहे हैं। सीआरआईएस के प्रब...