हरिद्वार, अक्टूबर 5 -- रेल मंत्रालय ने हरिद्वार के लिए तीन नई रेल सेवाओं को मंजूरी दी है। इनमें बांद्रा से दिल्ली के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस अब हरिद्वार तक आएगी। जबकि गुजरात के लिए दो नई एसी एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलेंगी। उत्तराखंड में रेल नेटवर्क और पर्यटन कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आगामी हरिद्वार कुंभ के लिए तीनों रेल सेवाएं काफी अहम होंगी। रेल मंत्रालय ने तीनों नई रेल सेवाओं के संचालन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। यह भी पढ़ें- हरीश रावत के रोड शो से कांग्रेस हाईकमान नाराज; कड़ी फटकार के बाद दिल्ली तलबतीन नई ट्रेनें चलेंगी हरिद्वार से गुजरात के वेरावल के लिए नई एसी एक्सप्रेस सेवा शुरू होगी। यह हर...