रेलवे का सामान चुराने वाले नाबालिग सहित दो धराए
धनबाद, जून 8 -- आद्रा और भोजूडीह आरपीएफ के जवानों ने शनिवार की रात मोहलबनी नगीना बाजार और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रेलवे की संपत्ति चोरी करने के आरोप में दीपक बाउरी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों के बाद आरपीएफ ने मुखबिरों की सूचना पर यह कार्रवाई की। हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली है। जवानों ने इनके पास से रेलवे इंजीनियरिंग का सामान, फिश प्लेट के तीन टुकड़े और चार पेंड्रोल क्लिप सहित अन्य सामान जब्त किया है। बताया जा रहा है कि भौंरा रेलवे स्टेशन के पास चल रहे विकास कार्यों की सुरक्षा में ही ये दोनों लगे थे, लेकिन अधिक पैसे के लालच में चोरी करने लगे। यह भी पढ़ें- रेल टिकट दलाली के आरोप में युवक गिरफ्तार आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.