मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत वैगन से रेलवे का लोहा चोरी करके बाइक से भाग रहे दो शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने बटलर रोड से दोनों को दबोचा। पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त की है। पकड़ाए शातिर की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी मो. मुराद व ब्रह्मपुरा थाना के दाउदपुर कोठी निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- रेलवे का लोहा चोरी कर भाग रहे दो शातिर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...