गढ़वा, मई 30 -- भवनाथपुर। रेलवे का राजस्व गबन मामले में फरार चल रहे आरोपी अजय कुमार गुप्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिलांतर्गत बरकाकाना ओपी के पुलिस अवर निरीक्षक हरदुगन होरो द्वारा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कोनमंडरा गांव पहुंचकर आरोपी अजय कुमार गुप्ता के घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाया गया।बताया गया कि अजय पर रेलवे स्टेशन की आय बैंक में जमा नहीं कर लाखों रुपये गबन करने का आरोप है। मामले में पूर्व में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय के निर्देश पर इश्तेहार की कार्रवाई की गई।पुलिस ने स्थानीय लोगों को भी सूचना देते हुए आरोपी को शीघ्र न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान ...