फरीदाबाद, मई 14 -- रेल यात्रियों को जल्द ही एक नई गुड न्यूज मिल सकती है। फरीदाबाद में नई मेमू सेवा शुरू करने की तैयारी है। इससे फरीदाबाद से पुरानी दिल्ली जाना आसान होगा। पुरानी दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर मेमू ट्रेन सेवा के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर हर दिन हजारों यात्री करते हैं रेल यात्रा नई मेमू सेवा शुरू होने पर दिल्ली आवाजाही करने वाले नौकरीपेशा से लेकर छात्रों और व्यापारियों तक हजारों यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। खासकर रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में दिल्ली और फरीदाबाद के बीच करीब पांच हजार से अधिक यात्री ट्रेनों के जरिये सफर करते हैं। यह भी पढ़ें- तुम्हें कीड़े पड़ेंगे; अफसरों पर क्यों भड़क उठे ...