चक्रधरपुर, अप्रैल 15 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलखंडों में 1 से 9 अप्रैल के बीच हाथियों के विचरण के कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। वहीं हाथियों को बचाने के लिए रेलवे को 550 मिनट समय की हानि हुई। चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से जारी सूचना के आधार पर चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से झारसुगुड़ा और राउरकेला से नुआगांव के बीच रेल पटरियों पर हाथियों के विचरण की विभिन्न घटनाओं के कारण 1 से 9 अप्रैल के बीच 328 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। वहीं इसके कारण रेलवे को 549.09 मिनट समय की हानि हुई। उसी प्रकार चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलखंडों में आवारा पशुओं के पटरियों पर आ जाने की विभिन्न घटनाओं में 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक रेलवे को 11 घंटे, 19 मिनट की हानि हुई। यह भी पढ़ें- आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक वह...