धनबाद, फरवरी 24 -- रेलवे का केबल चोरी करने के मामले में सोमवार को आरपीएफ की टीम ने बंगाल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी पश्चिम बंगाल के वर्दमान जिले के नॉर्थ आसनसोल गुलजारपाड़ा निवासी अफजल है। उसने 24 जनवरी को तार चोरी किया था। सोमवार को आरपीएफ की टीम ने गश्ती के दौरान उसे संदिग्ध रूप से धनबाद से भूली हॉल्ट के बीच घुमते देखा। जब आरपीएफ उसे पकड़ने जा रही थी तो वह जवानों को देखकर भागने लगा। जवानों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि आरोपी के पास से तार काटने वाला एक पिलास मिला है। उसने स्वीकार किया कि 24 जनवरी को उसी ने जंपर केबल तार काटा था। इसकी वहज से धनबाद-सासाराम इंटरसिटी प्रभावित हुई थी। आरपीएफ ने उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.