रेलवे कार्य के नाम पर मिट्टी खनन का दुरुपयोग, शिकायत पर एक डंपर पकड़ा गया
इटावा औरैया, मई 15 -- सैफई। रेलवे कार्य के नाम पर निजी प्लॉटों में मिट्टी डलवाए जाने की शिकायत पर गुरुवार को खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक डंपर को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खनन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और डंपर को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस के कब्जे में दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक डंपर पकड़े जाने के बावजूद अन्य डंपर लगातार मिट्टी ढोते रहे। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मोहल्ला गोरापुरा और आसपास के इलाकों के लोगों का आरोप है कि वैदपुरा थाना क्षेत्र से रेलवे कार्य के लिए साधारण मिट्टी खनन की अनुमति ली गई थी, लेकिन मिट्टी रेलवे साइट पर ले जाने के बजाय शहर के कई निजी प्लॉटों में डाली जा रही है। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी नाराजगी थी। लोगों का कहना था कि कई दिनों से बिना नंबर प्लेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.