साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबगंज। साहिबगंज के चर्च रोड स्थित रेलवे के विद्युत विभाग कार्यालय में गुरुवार की देर रात चोरी की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने रात को कार्यालय में घुसकर मोबाइल आदि चोरी कर ली है। इधर, रेलथाना प्रभारी कैलाश प्रसाद महतो ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...